तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
सूरजपुर विकासखंड भैयाथान अंतर्गत बड़सरा क्षेत्र में विगत दिनों रात्रि में हुए तेज बारिश से सुशील यादव का कच्चा का घर गिर गया था आर्थिक क्षति हुई थी । जिसमे मकान मालिक ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और एसडीएम भैयाथान को निर्देशित किया था। पटवारी ने निरीक्षण कर ग्राम पंचायत बड़सरा के हल्का पटवारी राज किशोर प्रसाद ने तत्काल क्षतिग्रस्त मकान का भौतिक निरीक्षण किया व बड़सरा निवासी सुशील यादव के घर का कच्चा दीवार ढह गया जिससे छप्पर कंडी, खपड़ा, सीट जमीन पर गिरकर बिखर गया था जिसका प्रतिवेदन बनाया और एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत को दिया। कलेक्टर के आदेश का परिपालन में एसडीएम ने आरबीसी 6(4) के तहत आंशिक आर्थिक सहायता राशी हितग्राही को प्रदाय किया ।
as

+ There are no comments
Add yours