लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर होगी बात

Estimated read time 1 min read


28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग
 8 नवंबर को प्रसारित होगी 12 वीं कड़ी


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि‘‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 12वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours