कोरिया जिले के 2461 लोगों ने दी कोरोना को मात

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु  जिला प्रशासन सतत रूप से प्रयासरत है। कलेक्टर एसएन राठौर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अथक मेहनत करते हुए मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि कोरिया जिले के 2461 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा रहा है। जिसके अनुसार आज कुल 37 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। जिसमें से 3 मरीज कोविड हास्पिटल तथा 34 मरीज होम आईसोलेशन में थे।
जिले में अब तक कुल 2915 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं आज की स्थिति में कुल 636 सैंपल कलेक्शन किया गया जिसमें कुल 29 एक्टिव केस की पहचान की गई है, तथा जिले 364 एक्टिव केस का इलाज जारी है। साथ ही 339 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
कोविड अस्पताल, बैकुण्ठपुर में 100 बेड एवं 07 आई.सी.यू., एच.डी.यू. 10 आईसी.यू., 06 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। आज की स्थिति में यहां भर्ती मरीजों की संख्या 13 तथा 87 बेड उपलब्ध हैं। इसी तरह एसईसीएल हास्पिटल, चरचा में बेड की संख्या 50 है। यहां भर्ती मरीजों की संख्या 12 तथा 38 बेड उपलब्ध हैं। होम आईसोलेट किये गये कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क होम केयर आइसोलेशन किट का वितरण किया जा रहा है। इस किट में मरीजों को दवाइयों के साथ मास्क, ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर दिया जा रहा है। साथ ही मरीजों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उनकी देख-रेख की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 02 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे भी संचालित किया गया। इसे वर्तमान में भी जिले में हर सोमवार जारी रखा गया है। जिले में अब तक जिले में आरटीपीसीआर के द्वारा 8860, ट्रूनाट के द्वारा 5380 तथा रैपिड एंटिजन के द्वारा 24875 टेस्ट किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना मरीजो को लाने हेतु एंबुलेंस की सुविधा भी दी जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours