बैकुुंठपुरः- ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, में दिनांक 14 सितम्बर 2024 को भारत में मनाये जाने वाले ओणम त्योहार समस्त स्टाफों के द्वारा मनाया गया, भारत में ओणम का पर्व खेतों में नई फसल की उपज के लिए प्रसिद्ध है यह त्योहार दक्षिण भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है, विशेष तौर पर केरल के लोग यह त्योहार दस दिन तक मनाते है इस वर्ष ओणम 6 सितम्बर से शुरू होकर 15 सितम्बर तक मनाया जाएगा इस उत्सव में लोग अपने घर आंगन को फूलों और रंगोंलीयों से सजाते हैं। इसी अवसर पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट संस्था में रंगोली बनाकर दक्षिण भारत की परम्परा वेशभूषा एवं खान-पान के साथ पूरे स्टाफ ओणम त्योहार को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours