गांधी पार्क मंे कां्रगेस ने किया महापुरुषो को नमन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सरदार पटेल का जन्म दिवस एवं इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस शनिवार को बैकुन्ठपुर रोड पर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की। कां्रगेस के बैकुन्ठपुर विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन का सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। एशिया महाद्वीप का भूगोल बदलने वाली इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई। परमाणु संपन्न बनाते हुए देश को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 500 से अधिक देसी रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत किया। वही पर ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी जान की कभी परवाह नहीं की देश के लिए शहीद हो गई। देश के विकास के लिए उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम दिया। इस दौरान गांधी पार्क में कांग्रेश जिला अध्यक्ष नजीर अजर प्रदीप गुप्ता बृजवासी तिवारी योगेश शुक्ला सुरेंद्र तिवारी प्रवीण भट्टाचार्य अशोक जायसवाल मनोज दुबे दीपक गुप्ता भूपेंद्र यादव काजू सिंह रियाजुद्दीन खान अजय सिंह विक्की विनोद शर्मा लल्ला यादव अरशद रामकृष्ण साहू एवं राकेश जयसवाल उपस्थित आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours