छरछा बस्ती और खरवत के खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल सुधारा जाए – गणेश राजवाडे
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर जनपद के सदस्य गणेश राजवाडे ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर खराब ट्रांसफार्मर को सुधार करने की मांग करते हुए कहा है कि विगत तीन से चार महीना के दौरान क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बदहाल हो गई है । लगातार यह देखा जा रहा है कि घण्टो तक बिजली बंद रहती है ग्रामिण क्षेत्र में इसका और भी बुरा हाल है । श्री राजवाड़े ने कहा की छरछा बस्ती के समीप लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया । इस कारण से ट्रांसफार्मर से गांव के कई वार्डों में विद्युत व्यवस्था पिछले एक सप्ताह से खराब पढ़ा हुआ है बरसात का समय होने के कारण जंगली जीव जंतु एवं सांप बिच्छू से ग्रामीणों को लगातार खतरा बना हुआ है । ग्राम में वैसे ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरीके से बंद हो गई है जिसे विद्युत विभाग के अधिकारी तत्काल सुधरवाने का कार्य करें।





+ There are no comments
Add yours