श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का बैकुंठपुर में प्रदर्शन
पारदर्शी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
बैकुंठपुर
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर, अयोध्या में सामने आए कथित चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
जिलाअध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मंदिर में चढ़ावे के संबंध में सामने आए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म या आस्था का नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता का विषय है। यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रही है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, आशीष यादव लल्ला सुरेश सिंह अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, देव नारायण कुशवाहा, राजू भगत, रामाधार टोप्पो, आशीष डबरे, अनिल सिंह, रामकृष साहू, असद एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।




+ There are no comments
Add yours