तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
अमरजीत भगत मंत्री खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग 6 दिसम्बर रविवार को सूरजपुर दौरे पर रहेंगें। वे लखनपुर जिला सरगुजा से 12ः30 बजे दोपहर में प्रस्थान कर कार द्वारा कन्दरई होते हुए विश्रामपुर जिला सूरजपुर पहुचेंगें यहाॅ सुभाष गोयल के निवास पर भेंट करेंगें। इसके पष्चात् 1ः30 बजे दोपहर विश्रामपुर से ग्राम खोपा विकासखंड भैयाथान रवाना वहाॅ भोजन करेंगें। मंत्री श्री भगत 2ः30 बजे दोपहर को खोपा से रेस्ट हाउस भैयाथान हेतु प्रस्थान करेंगें जहाॅ कार्यकर्ताओं से भेंट व मुलाकात करेंगें। इसके बाद वे 4 बजे शाम को रेस्ट हाउस भैयाथान से प्रस्थान कर ग्राम भवराही में श्री रामचरित मानस गायन-वादन प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मंत्री श्री भगत 5 शाम को ग्राम भवराही भैयाथान से प्रस्थान कर निवास स्थान बौरीपारा अम्किापुर जिला सरगुजा के लिए रवाना होंगंे।
as

+ There are no comments
Add yours