नषीले पर्दार्थो के विरुद्ध कोरिया पुलिस कार्यवाई में 175 फिसद वृद्धि

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


नषीले पदार्थो के विरूद्ध वर्ष भर चला पुलिस का अभियान जिले में नषीले पदार्थो के विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पर अंकुष लगाने के उद्देष्य से कोरिया पुलिस द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर वर्ष 2020 में जिले भर मे नारकोटिक्स एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाहियाॅं की गयी। जिसके फलस्वरूप बड़ी मात्रा में नषीले पदार्थो का जखीरा बरामद हुआ तथा इस कार्य में लिप्त लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जिले में नषीले पदार्थो के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कोरिया पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी की गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर नाकेबन्दी कर संदिग्धों की धर पकड़ की कार्यवाही की गई तथा इसमें संलिप्त लोगो से नषीले पदार्थ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की जप्ती की गई है।

वर्ष 2020 में मादक पदार्थ जैसे गांजा, नषीली दवाईयों के विक्रय, उत्पादन, संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कुल 34 प्रकरणों में 49 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 541 कि.ग्रा. गांजा कीमत 47,79,620/- रुपये, 77 नग गांजा का पौधा कीमत 1,01,500/- रुपये, नषीली दवाईयाॅ (गोली/सीरप/इंजेक्षन/कैप्सुल) 851 नग कीमत 41,932/- रुपये का जप्त किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त 12 नग मोटर सायकल तथा 05 नग मध्यम वाहन कुल 17 नग वाहन कीमत 29,65,000/- रुपये का जप्त किया गया है। इस प्रकार वर्ष 2020 में गत वर्ष की तुलना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या में 175 फिसद की वृद्धि तथा दर्ज प्रकरण में 136 फिसद की वृद्धि हुई है। जिले में नषे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों की धर पकड़ और तेज की जायेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours