तैयार हैं हम – कोविड वैक्सीन को लेकर जिले में 3 स्थानो पर 75 हेल्थ वर्करों पर हुआ वैक्सीन मॉक ड्रिल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोविड-19 के टीकाकरण अभियान से पहले स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को परखा। 7 जनवरी को कोरिया जिले में 3 स्थानों पर ड्राई रन हुआ। जिसमें 1 कैंप शहरी क्षेत्र में लगाए जाएंगे व 2 कैंप गांव के क्षेत्र में लगाए गये। इसके लिए प्रत्येक सेशन साइट पर 25-25 पात्र जो पहले से पोर्टल पर पंजीकृत किए जा चुके है उनको बुलाया गया था।
कोरोना की वैक्सीन आने पर किस तरह उसे लगाया जाएगा, इस प्रकिया की रिहर्सल गुरुवार की सुबह कोरिया जिले के 3 स्थानो पर किया गया। इसमें सिर्फ एक कोविड वैक्सीन जैसे ही दवा और इंजेक्शन के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने रिहर्सल की। इस रिहर्सल के तीन स्थानो के लिए 75 लोगों को चुना गया था। इनमें 28 से 56 साल तक की आयु के स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। इस दौरान वैक्सीन लाने, उसके रख रखाव, पंजीयन की प्रक्रिया की तैयारी की गई।

एएनएम के द्वारा पटना के सीएससी केंद्र में कलेक्टर कोरिया एसएन राठौर को टीका लगाते हुए। बगल में खडे जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा।

देखा जाएगा कि कोई साइड इफेक्ट ना हो
जिले के स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार डॉक्टर प्रिंस जायसवाल ने बताया कि वैक्सीन लगने के आधे घंटे बाद तक हम लोगों को केंद्र में ही रखा गया। यह देखा गया कि किसी तरह की असुविधा तो नहीं हो रही। यदि कोई सेहत संबंधी दिक्कत आती भी है तो फौरन मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके भी तमाम प्रोटोकॉल तय हैं।

इन्होे भी लगवाया टिका
इस दौरान जिले में सबसे पहला टिका जिले के स्वस्थ्य सलाहकार डाॅ. प्रिंस जायसवाल को लगाया गया। इसके उपरान्त जिले के कलेक्टर एस एन राठौर भी इस मॉक ड्रिल में हिस्सा लेने के अलावा टिका भी लगवाया।

ये था उददेष्य
मॉकड्रिल का उद्देश्य कोल्ड चेन मैनेजमेंट, वैक्सीन की सप्लाई, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों के वैक्सीनेशन साइट पर पहुंचने, उनकी एंट्री, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन व ऑब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों को परखना है। वैक्सीनेशन के दौरान को-विन एप में एंट्री से लेकर वैक्सीन लगाने तक कितना समय लगता है, यह भी देखा जाएगा। पूरी मशीनरी की तैयारियों को भी परखा जा रहा है।

एएनएम माधुरी कुशवाहा के द्वारा जिले में मॉक ड्रिल के दौरान पहला टीका जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल को टीका लगाते हुए।

मॉक ड्रिल के लिए ये स्थान किए गए तय

-जिले में 3 स्थानों पर हुआ ड्राई रन।

  • सी एच सी स्वास्थ्य केन्द्र पटना।
  • सी एच सी स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ ।
  • अर्बन सी एच सी स्वास्थ्य केन्द्र चिरमिरी।

जिले के 3 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की ड्राई रन का आयोजन किया गया। प्रत्येक केंद्र पर 25-25 हेल्थ वर्करों को कोरोना की मॉक ड्रिल वैक्सीन दी जाएगी। इस तरह 75 हेल्थ वर्करों को इस ड्राई रन में शामिल किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी कर्मचारियों को मोबाइल पर मैसेज भेज दिया है और उस स्थान पर समय पर पहुंचने के आदेश भी दे दिए थे।

यह बनाई गई है व्यवस्था

-वैक्सीनेशन बूथ पर सबसे पहले दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

-पहला कर्मचारी मोबाइल में आए मैसेज को चेक करेंगे।

-दूसरा कर्मचारी कागजात की जांच करेगा और सेनिटाइज कर लिस्ट में नाम देखेंगे।

-तीसरी जगह पर हेल्थ केयर वर्कर उसे वेटिग एरिया में बैठाया जाएगा।

-हेल्थ वर्कर खांसी, बुखार, जुकाम होने पर वापस भेज दिया जाएगा।

-जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगेगी उसके कागजात कोविड पोर्टल पर पहले से दी जानकारी से मिलाया जाएगा।

-कागाजत देने के बाद उसे वैक्सीन रूप में भेजा जाएगा और उसे टीका लगाया जाएगा।

-टीका लगने के बाद हेल्थ वर्कर को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा, अगर ठीक है तो घर भेज दिया जाएगा।

पटना के सीएससी केंद्र के बाहर टीकाकरण करने से पूर्व लाभान्वित होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी।

वैक्सीन आई तो किसे लगेगी

प्रथम चरण –
इसमें हेल्थ केयर वर्कर जिसमें डॉक्टर से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ को लिया है। जिसमें सरकारी व प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी शामिल है। प्रथम चरण में कोरिया जिले में 6664 हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। जिसकी सूची स्वास्थ्य विभाग ने भेज दी है।

दूसरा चरण –

इस चरण में फ्रंट लाइन पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों अन्य सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों के अलावा पत्रकारों को वैक्सीन दी जाएगी। प्रथम चरण समाप्त होने के बाद इन लोगों की सूची बनाई जाएगी।

तीसरा चरण –

तीसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गो को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

चैथा चरण –
इस चरण में 50 साल से कम उम्र के वे लोग किसी बीमारी से ग्रस्त हैं उनको कोरोना वैक्सीन लगेगी। यह अंतिम चरण होगा।

टिकाकरण से जुडे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

—–जिले में 50 वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं प्रत्येक व्यक्ति सेंटर में 5 कर्मचारी होंगे। जिसमें 1- सुरक्षा गार्ड 2- वेरीफायर 3- आरएमए/आरएचओ 4- मोबिलाइजर 5- एएनएम/स्टाफ नर्स/डॉक्टर होंगे।

—–तीन कमरो का वैक्सिंग सेंटर होगा । जिसमें एक वेटिंग रूम एक टीकाकरण रूम और तीसरा ऑब्जरवेशन कक्ष होगा । एक सेंटर में 1 दिन में 100 लोगों को वैक्सीनेट किया जाएगा।

—–जिले के शासकीय/अशासकीय स्वास्थ्य विभाग या स्वास्थ्य विधा से जुड़े अस्पतालों/सेंटरों के अधिकारी कर्मचारी एवं स्टाफगढ़ो को वैकसिेअ किया जायेगा।

—–महिला बाल विकास विभाग से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारी/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को प्रथम चरण में वैकसिन लगाया जायेगा।

—–मितानिन विग्स के सभी लोगों को भी कोरोना का टिका पहले चरण में लगाया जायेगा।

वर्जन……….

जिले में प्रथम चरण के टिकाकरण अभियान में आज तक की गणना के अनुसार जिले से 6664 लोगो का टिकाकरण किया जायेगा। जबकि अभी भी पहले चरण में लाभान्वित होने वाले आंकउे में और बढोत्तरी होने का संभावचा है।

  • डॉ. एस एस सिंह – जिला टीकाकरण अधिकारी

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours