तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
अमेरा खुली खदान से लगे हुए ग्राम परसोडी कला,गुमगराकला, चिलबिल,बिनकरा, कोरजा सहित आसपास के अवैध कोयला कारोबारियों में पुलिस के ताबड़तोड़ धरपकड़ कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बीते शुक्रवार को लखनपुर पुलिस गठित टीम के कोयलाचल गस्त के दौरान चल
लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कोयला उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है कोयला तस्करों एवं कोल माफियाओं में मचा हड़कंप अब तक पुलिस ने लगभग 10 टन कोयला अवैध उत्खनन कर लावारिस हालत में जब्ती की कार्रवाई की गई है वहीं आसपास क्षेत्रों में अवैध उत्खनन की रोकथाम के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार पेट्रोलिंग पॉइंट भी बनाया हुआ है। वही खनिज विभाग राजस्व विभाग वन विभाग मूकदर्शक बने हुए।
लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गुमगरा ,परसोढ़ी कला, चिलबिल अमेरा ,सहित आसपास क्षेत्रों में मैं कुदरत के द्वारा दिए गए खनिज संपदा में काला हीरा इन क्षेत्रों में काफी ऊपर में पाए जाने के कारण आसपास के ग्रामीणों के द्वारा नदी किनारे 2 से 5 फीट के अंतर्गत खुदाई की जाने पर अच्छी क्वालिटी का कोयला निकल जाता है जिससे ग्रामीणों के द्वारा आसपास लटोरी, बिनकरा, जकोरजा, पूहपूहपटरा ,सिरकोतंग ,राजपुरी ,गोरता भरतपुर गणेशपुर ,सहित तमाम आधे से अधिक विकास खंड के ग्रामों मे कोयला का उपयोग किया जाता है वही विगत 50 वर्षों से ग्रामीणों के द्वारा खुद के निस्तार के लिए कोयला खोदने की परंपरा चला आरहा है ।
परंतु बीच-बीच में इसका दुरुपयोग भी करने की बात सामने आने पर पर कोयला तस्करों के द्वारा भी कभी कभी कोयला अवैध उत्खनन करवा परिवहन करने के बाद भी सामने आया करता है जिसे रोकथाम के लिए हमेशा पुलिस के द्वारा इन क्षेत्रों में विशेष टीम गठित कर रोकथाम भी किया जाता रहा है इस समय वर्तमान में ग्रामीण अंचल के ग्रामीणों के द्वारा स्वयं के निस्तार के लिए वर्ष के जनवरी फरवरी माह में ही कोयला अपने जलावन के उपयोग के लिए प्रत्येक के ग्रामीणों के द्वारा कोयला (संग्रहित )एकत्रित करने की भी परंपरा चली आ रही है इसी तारतम्य ग्रामीणों के द्वारा बीच-बीच में कोयले का अवैध उत्खनन करने की भी बात आती रही है।
लखनपुर पुलिस के द्वारा इन दिनों कोयला अवैध उत्खनन में तस्करी की चर्चाएं काफी जोरों पर होने के कारण लगातार पुलिस अपनी भूमिका महत्वपूर्ण रूप से निभाती रही है इसी तारतम्य में विगत दो तीन दिवसीय के अंतर्गत लगातार कोयला अवैध उत्खनन स्थल में पहुंचकर लगभग 10 टन अवैध कोयला लावारिस हालत में जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है यह कार्रवाई लगातार पुलिस के द्वारा निरंतर की जा रही है जिससे कोल माफिया एवं कोयला तस्करों के प्रति हड़कंप मचा हुआ है इससे पुलिस की सक्रियता को देखते हुए कोयला उत्खनन में रोक लग चुकी है वहीं पुलिस लगातार शक्ति से ग्रामीणों एवं अन्य लोगों में दहशत व्याप्त है।
खनिज, राजस्व ,वन विभाग मूकदर्शक बने हुए।
जहां-जहां कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है वहां कोई क्षेत्र राजस्व का कहीं वन विभाग का होना बताया जाता है वहीं इस पूरे मामले में सख्ती से अगर खनिज विभाग के द्वारा कार्रवाई क्या जाना चाहिए क्योंकि खनिज विभाग के अंतर्गत ही इस अवैध उत्खनन पर कार्रवाई होना चाहिए वही जिस तरह से खनिज विभाग एवं अन्य विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं तथा पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
1-बयान –थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के द्वारा बताया गया कि लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ ग्रामों में काफी भूमि से ऊपर कोयला होने के कारण उत्खनन कई स्थानों में किया जाता रहा है क्योंकि ग्रामीणों के द्वारा स्वयं का निस्तारण के लिए भी कोयले का अवैध उत्खनन किया जाता रहा है जिस पर पुलिस के द्वारा इसके रोकथाम के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जिस पर निरंतर अवैध उत्खनन एवं परिवहन होने पर सख्ती से कार्रवाई भी किया जा रहा है तथा विगत कुछ दिनों पूर्व बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयला की जब्ती की कार्रवाई की गई है इस तरह से कोयला की अवैध उत्खनन में परिवहन करने वाले के ऊपर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगा।


+ There are no comments
Add yours