12फिसद बढे भाडा का बहाना बना 50रु बढा दिया दाम, लोगो ने रोका निर्माण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

डीजल की कीमत बढ़ने के बाद माला भाड़ा में वृद्घि के बाद जिले में सिमेंट के दाम 45 से 50 रु बोरी बढ गये हैं। सीमेंट से जुडे कारोबारियो का कहना है कि भाडा में 12 फिसद की बढोत्तरी के बाद सिमेंन्ट के दाम बढाये गये है। इस समय कंपनियों से सीमेंट की सप्लाई न के बराबर है और जिनके पास स्टाक है वे 270 से 280 रुपये प्रति बोरी की सीमेंट को 210 से 325 रुपये तक बेच रहे हैं। इधर माल भाड़ा में वृद्घि की मांग को लेकर सीमेंट कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच सरकार की पहल पर वार्ता हुई। जिसमें मालभाड़ा में 12 फीसद वृद्घि पर सहमति बनी । सरकार द्वारा डीजल की कीमतों में लगातार वृद्घि किए जाने से परेशान सीमेंट ट्रांसपोर्टरों ने सीमेंट कंपनियों के समक्ष मालभाड़ा चार फीसद तक बढ़ाए जाने की मांग रखी थी। शुरुआती दौर में ही सीमेंट की कीमत प्रति बोरी दस रुपये तक बढ़ गई थी लेकिन हड़ताल लंबा खींचने से बाजार में सीमेंट की किल्लत होने लगी और इसका फायदा कालाबाजारी उठाने लगे हैं।

महंगा पड़ा मकान बनाना

गर्मी की मौसम होने की वजह से इन दिनों भवन निर्माण का काम व्यापक पैमाने पर चल रहा है। लेकिन भाडा बढने का खामियाजा भवन निर्मताओं को भुगतान पड़ रहा है। अधिकांश भवन निर्माता तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों ने किल्लत के बावजूद अधिक कीमत पर सीमेंट की खरीदी की।

DEVELOP BY ASHOK SINGH

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours