तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
विरोध के बाद प्रदेश में 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खोने का निर्णय सुनाया है। सरकार के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि स्कूल खोलने का फैसला प्रबंधन और पैरेंट्स की सहमति के बाद ही होगा। अभी 15 अक्टूबर से स्कूल खोले जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के मद्देनजर स्कूल और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने का अधिकार राज्यों पर छोड़ दिया है। केंद्र की गाइडलाइन के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खोले जाएंगे। हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने यह भी कहा है कि स्कूल खोले भी जाते हैं तो भी ऑनलाइन क्लासेज बंद नहीं होगी। विदित हो कि 15 अब्टूबर से स्कूल खेले जाने के बाद से पैरेंट्स बच्चो को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। जिसके दवाब में प्रदेश के सरकार ने यह फैसला लिया है।

+ There are no comments
Add yours