तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
विगत 3 दिनो से क्षेत्र में सावन की झडी लग गई है। मौसम विभाग की माने तो 22 मई को उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आंषका जताई जा रही है। बता दे की मौसम विभाग कहा है कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। और चक्रवाती तूफान की रफ्तार अधिक तेज हो सकती है। इसके साथ ही 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है। गौरतलब होकि चक्रवाती तूफान टाक्टे के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में बने द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार से लगातार कोरिया जिले में तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी चमकी।
वही पर गुरुवार को भी चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। बताया जा रहा है कि बंगाल से आ रही नम हवाओं व द्रोणिका के साथ चक्रवाती तूफान के प्रभाव से इन दिनो बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं से चलने से उमस से भी थोड़ी राहत महसूस की गई।
as

+ There are no comments
Add yours