अन्नदाताओं और युवाओं के साथ छलावा करना कांग्रेस पार्टी की दोहरी मानसिकता का प्रत्यक्ष उदाहरण – अंचल राजवाड़े

Estimated read time 0 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


बीते 7 अक्टूबर बुधवार को जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के घड़ी चौक में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ कांग्रेस सरकार के द्वारा की जा रही वादाखिलाफी के विरोध में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोरिया जिला के तेजतर्रार युवा नेता अंचल किशोर राजवाड़े ने कांग्रेस पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ छलावा कर रही है, युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता नहीं दे रही है,किसानों का पूरा धान खरीदने में सिर दर्द हो रहा है,2500 रु समर्थन मूल्य नहीं दे पा रही है,गिरदावरी के नाम पर किसान भाईयों का रकबा कम करने का कार्य भूपेश बघेल जी कर रहे हैं ताकि कम से कम धान खरीदी हो,कांग्रेस पार्टी किसान विरोधी है, युवा विरोधी पार्टी है।
अंचल ने अपने भाषण के दौरान मांग किया है कि सरकार किसानों का रकबा न घटाये, पूर्ण समर्थन मूल्य अंतर की राशि किसानों को जल्द प्रदान करे,1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करे, युवाओं का बेरोजगारी भत्ता जल्द प्रारंभ करे और बलरामपुर रेप मामले का सीबीआई जाँच कराये। अंचल राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार को उपरोक्त मांग पूर्ण न करने पर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours