साय, डॉ. रमन व कौशिक करेंगे ई-बुक का विमोचन
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
आजादी की दूसरी लड़ाई के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण व नानाजी देशमुख की जयंती व कोरोना संकट के दौरान पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए सेवा कार्यों को स्थायी रूप से दस्तावेज के रूप में रखे जाने मंडल, जिला व प्रदेश स्तर पर ई-बुक निर्माण का निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया था। उक्त ई-बुक बनकर तैयार है, जिसका विमोचन कल 11 अक्टूबर को शाम 05 बजे एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। प्रदेश ई-बुक निर्माण समिति संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने निवेदन किया है कि सभी कार्यकर्ता भेजी गई लिंक से अपने-अपने निवास से जयंती व विमोचन कार्यक्रम में समय पर अवश्य शामिल हों।

+ There are no comments
Add yours