नये आलू की फसल बाजार में, 50रु दाम

Estimated read time 1 min read


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


बरसात का सीजन खत्म होने के बाद शाक-सब्जियों की नई फसल की आवक बढ़ने के साथ तमाम सब्जियों की कीमतों में थोड़ी नरमी आ सकती है। मगर आलू की महंगाई से बहरहाल राहत मिलने के आसार नहीं है, क्योंकि आगे नवरात्र शुरू हो गया है और इस दौरान आलू की खपत हर साल बढ़ जाती है बैकुन्ठपुर में बीते कुछ दिनों से आलू का थोक भाव 32 रुपये रुपये प्रति किलो चल रहा है जबकि आलू का खुदरा दाम 40 रुपये प्रति किलो चल रहा है वहीं, खास क्वालिटी के आलू का खुदरा भाव ऊंचा है
नवरात्र 17 अक्टूबर से आरंभ हो गया है और 25 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार है जिसके साथ ही नवरात्र समाप्त हो जाएगा। जानकार बताते हैं कि आलू के दाम में बढ़ोतरी की मुख्य वजह आवक में कमी है वहीं, कीमतों में पिछले साल से दोगुना से ज्यादा का इजाफा हो गया है बताया जा रहा है कि आलू की महंगाई देख अच्छे भाव की उम्मीदों में किसानों ने आलू की खेती में पूरी ताकत झोंकी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours