तहकीकात न्यूज @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज
रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में धान खरीदी केंद्र कई वर्षों से यही के नाम पर है परतु कामेश्वरनगर में जगह के अभाव में यहां पर खरीदी न होकर सनावल में होता था परंतु ग्राम पंचायत की पहल पर 14वां वित्त जहां जमीन का समतलीकरण कराया गया वहीं मनरेगा से चबूतरा का निर्माण कराया गया। जिससे इस वर्ष कामेश्वरनगर में ही धान खरीदी हो पाएगा।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर के नाम से धान खरीदी केंद्र संचालित है। परंतु यहां जगह के अभाव में यहा धान खरीदी न होकर सनावल में धान खरीदी होता था। इस बीच ग्राम पंचायत की पहल पर जहां 14वां वित्त से बालक आश्रम के समीप जमीन का समतलीकरण कराया गया वहीं मनरेगा से चबूतरा का निर्माण भी किया गया जिससे अब यहां पर धान खरीदी होना संभव होगा।
शेड बनवाए जाने की आवश्यकता- कामेश्वरनगर में धान खरीदी केंद्र में जहां चबूतरा का निर्माण एवं जमीन का समतलीकरण कर दिया गया है वहीं अब यहां शेड की आवश्यकता है ताकि धान सुरक्षित ढंग से खरीदा जा सके।
इस संबंध में गांव के उपसरपंच प्रदीप प्रजापति ने बताया कि पहले धान खरीदी सनावल में होता था जबकि कामेश्वरनगर के नाम से धान खरीदी केंद्र है परंतु अब व्यवस्था हो जाने के कारण यहीं पर धान खरीदी होगा।
ग्राम पंचायत के सचिव नेहरू लकड़ा ने बताया कि चबूतरा का निर्माण यहां 2 माह पूर्व पूर्ण कर लिया गया है वहीं जमीन का भी समतलीकरण करीब-करीब पूर्ण कर लिया गया है। धान खरीदी यहां अब किया जा सकता है।
as

+ There are no comments
Add yours