तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडेरेशन प्रान्तीय आव्हान वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नति वेतनमान मांग के समर्थन में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके पश्चात कलेक्टर गार्डन में बैठक रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 अक्टूबर को जिले के समस्त सहायक शिक्षक संवर्ग प्रान्त स्तरीय मौन रैली एवं धरना प्रदर्शन रायपुर में अधिक से अधिक संख्या में जाने का आव्हान किया गया।
ज्ञात हो कि वेतन विसंगति के कारण सहायक शिक्षकों के वेतनमान में प्रति महीने 10 से 12 हजार कम वेतन प्राप्त हो रहा है वर्तमान में सहायक शिक्षकों को लेवल 8 का वेतनमान दिया जाना चाहिए किंतु उन्हें लेवल सिक्स का ही वेतनमान प्राप्त हो रहा है दूसरा तथ्य यह है कि वर्ग 2 एवं 1 के वेतनमान में 4 से 5 हजार का ही अंतर है जबकि वर्ग 3 एवं 2 के वेतनमान में 10 से 15 हजार का अंतर है यह खाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिससे वेतन विसंगति उत्पन्न हो गई है ।
यहाँ यह स्मरणीय है कि शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया गया और उनकी पूर्व की सेवाओं को शून्य कर दिया गया इसके कारण ना तो पदोन्नति हो पाई और ना ही उन्हें क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ मिला इसके फलस्वरूप 15 से 20 वर्ष सेवा करने के उपरांत भी पदोन्नति व क्रमोन्नति से वंचित हुए । फेडरेशन की मांग है कि उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि से उनकी सेवा की गणना की जाए एवं क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाए।
इस दौरान जिला संरक्षक रविन्द्र नाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी विस्वास भगत, विष्णु प्रताप सिंह संरक्षक, अवधेश शर्मा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, रामदेव विश्वकर्मा जिला कोषाध्यक्ष, भगत सिंह, भगवान सिंह, दीपक तिर्की, पुष्प राज सिंह, शिवनारायण कुरे, परम सिंह, चांनदिका पैरिकमा, मरावी सर,नयर अंसारी, सुखदेव पैकरा, संजय सिंह ठाकुर समेत शिक्षकगण उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours