तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा कार्यालयों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज संयुक्त जिला कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों का शत् प्रतिषत् कोरोना जांच कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देषित कर षिविर लगाया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरे एहतीयात के साथ संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोरोना जांच किया गया है। जिसमें 41 अधिकारी व कर्मचारियों ने एन्टीजेन जांच, 14 ने आरटीपीसीआर एवं 15 ने टू्रनाॅट जांच कराया है। कुल 70 लोगों ने जांच कराया हैं। आज कराई गई जांच में एन्टीजेन जांच में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की रिपोर्ट पाॅजीटिव नहीं आई है, शेष सेंपल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
नियमित निगरानी एवं चिकित्सकीय परामर्ष के लिए 40 डाॅक्टारों की लगाई गई ड्यूटी
संयुक्त कलेक्टर षिव बनर्जी से प्राप्त जानकारी अनुसार कोविड प्रकरणों के प्रबंधन के लिए होम आइसोलेषन में रह रहे कोविड-19 पाॅजीटिव मरीजों की नियमित निगरानी एवं चिकित्सकीय परामर्ष के लिए 40 डाॅक्टरों की ड्यूटी लगाई गई हैं, जो मरीजों की जानाकरी, जिले में होम आईसोलेषन हेतु स्थापित कंट्रोल रूम से प्रतिदिन प्राप्त करेंगे एवं प्रतिदिन उनसे मोबाईल फोन से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्ष, होम आईसोलेषन के दिषा-निर्देष एवं दवाईयों के सेवन व सावधानियों के संबंध में आवष्यक जानकारी प्रदान करेंगे। किसी मरीज का स्वास्थ्य सामान्य नही होने पर उन्हें विषेषतौर पर अपनी निगरानी में रखेंगे। मरीज द्वारा मोबाईल से डाॅक्टर से सम्पर्क कर अपने स्वास्थ्य के संबंध में परेषानी होने की जानकारी देने पर, उन्हें समुचित मार्गदर्षन प्रदान करना सुनिष्चित करेंगे तथा मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में स्थानांतरित कराने की भी व्यवस्था करायेंगे तथा डाॅक्टर प्रति दिवस मरीजों से सम्पर्क कर कंट्रोल रूम को अवगत कराना सुनिष्चित करेंगे।
as

+ There are no comments
Add yours