तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . रायपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मरवाही उपचुनाव के अंतिम दौर प्रचार में हिस्सा लेते कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि मरवाही के विकास के लिये बदलाव जरूरी है। इलाके की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उनके सामने भाजपा ही मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश की सरकार नाकाम है। इस नाकाम प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग में अपना भरोसा खो दिया है। प्रदेश अध्यक्ष साय ने गांगपुर,देवीचौरा,डाहीबहरा,ईपानी सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मारकंडे,नीरज जैन,बृजलाल राठौर
कन्हैया राठौर,विश्नाथ पेन्द्र,राजू यादव ,जीवन सिंह,हरवंश चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता,पदाधिकारी व आमजन मौजूद थे।
SAS

+ There are no comments
Add yours