भाजपा ने लगाया पूरा दम, कहा – मरवाही जीतेंगे हम

Estimated read time 1 min read

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेताओं ने किया सघन जनसंपर्क

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

मरवाही विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में सघन जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह के पक्ष में प्रचार किया। भाजपा प्रदेश विष्पुदेव साय ने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनता के मिल रहे समर्थन से हम सब अपनी जीत को लेकर विश्वस्त हैं। श्री साय ने कहा कि मरवाही की जनता में भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को लेकर काफी उत्साह है। कांग्रेस की कुनीतियों को लेकर जनता में गहन आक्रोश है।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मरवाही की जनता भाजपा पर विश्वास जता रही है। हम विजय संकल्प के साथ मरवाही विकास के संकल्प के लिये काम करेंगे। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मरवाही में कांग्रेस को अपनी तयशुदा पराजय साफ परिलक्षित हो चुकी है।

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के मेहनत के बल पर और जनता के आशीर्वाद से हम जीत की ओर अग्रसर हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि मातृशक्ति हमेशा परिवर्तन की प्रेरक शक्ति रही है। मरवाही में सबने भाजपा के समर्थन के संकल्प के साथ विजय की ठान ली है। भाजपा सांसद अरुण साव ने कहा कि मरवाही की जनता विकास संभावनाओं के लिये भाजपा को एक सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।

हम यह चुनावी ज़ंग ज़रूर जीतेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, श्यामबिहारी जायसवाल, समीरा पैकरा, राजा उपेन्द्रबहादुर सिंह, राजजी श्रीवास, डॉ.शिवप्रताप मरवाही सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकरियों में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours