लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष ने लब्जी ग्राम के राजस्व छेत्र श्रमदान से तैयार किये गए मृदा एवं जल संरक्षण संरचना गैबीयन इंस्ट्रक्टर का किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लब्जी पंचायत के द्वारा ग्राम के राजस्व क्षेत्र में श्रमदान से तैयार किए गए मृदा एवं जल संरक्षण संरचना गैबियन स्ट्रक्चर का निरिक्षण जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह देव द्वारा किया गया।इस दौरान उनके साथ चौपाल संस्था के डायरेक्टर गंगा राम पैकरा, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज,लखनपुर पार्षद अशफाक खान, सरपंच कृष्णा राम, सचिव जगदीश तिर्की उपस्थित रहे।ग्राम के निवासियों से संपर्क कर उनकी मूलभूत जरूरतों एवं समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस अवसर पर गांव के जीवन,सुखसाय,सुखनु, अमर साय, रतिराम, मौजे, प्रेम शंकर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।साथ ही वनक्षेत्र में भ्रमण कर गुरभेली नाला जामा का अवलोकन किया गया और इसे मृदा एवं जल संरक्षण के लिए माॅडल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया जिससे संपूर्ण जल ग्रहण क्षेत्र को लाभ मिल सके। इस दौरान वन अधिकारी लखनपुर से सूर्य कांत सोनी वनपरिक्षेत्राधिकारी लखनपुर, नारसिंह यादव परिसर सहायक अरगोती, प्रेम सिंह वनरक्षक तिरकेला, जगदीश प्रसाद वनरक्षक अरगोती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours