तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले में मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। और बीती रात से लगातार सुबह तक हो रही बारिष से मौसम बदलने की वजह से लोगों का ठंड से बुरा हाल है। तापमान में फिर एक बार भारी गिरावट आ गई है। जिले में ष्षुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर बारिष और बादलो के बीच सूरज बादलों में छुपा रहा। लोगों को कनकनाहट का अहसास हुआ। लोग घर से बाहर निकलने से कतराते नजर आए। लोगों ने अलाव के आसपास रहकर ही दिन गुजारा। ठंड की वजह से लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में और भी ज्यादा बुरा हाल है। लोग ठंड के कारण घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। सड़क पर दिन गुजारने वालों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह ठंड किसी कहर से कम नहीं है।

कोरोना के बीच ठंड की वजह से छोटे बच्चों और बीमार लोगों का भी बुरा हाल है। सर्दी, खांसी और बुखार का फिर एक बार प्रभाव नजर आ रहा है। लोग बीमारियों से बचाव को लेकर डाक्टर के पास चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिले में मौसम लगातार बदलता रहा है। जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। ठंड के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए परेशानी बढ़ गई है। लोग स्वेटर, माफलर, जैकेट, टोपी आदि पहन कर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ठंड की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है। लोगों की दैनिक गतिविधि भी प्रभावित होने लगी है। मौसम का यही हाल रहा तो किसानों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। किसानों को सब्जियों की खेती और दूसरे फसलों को पाला मारने व धान की फसल खराब होने का डर भी सताने लगा है। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों को बीमार पड़ने की चिता सता रही है।
धान खरीदी में 3 दिन बाकी
समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लगभग तीन शेष हैं। मौसम में हर दिन हो रहे बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। क्योंकि धान कटाई के बाद धान की खरही खेतों में बीते 10 से 15 दिनों से रखी हुई है। इस दौरान तेज बारिश हो जाती है, तो तैयार फसल को खासा नुकसान पहुंचेगा। इसी तरह कई गांव के खेतों में धान की फसल काट कर रखी हुई है।
फसल नुकसान की आषंका
बार-बार रिमझिम बारिश होने के कारण फसल के नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। किसानो का कहना है कि धान फसल की कटाई 80 प्रतिशत हो चुकी है। कुछ किसानों की फसल अभी खेतों में रखी हुई है। बार-बार मौसम बदलने से धान की क्वालिटी पर असर पड़ेगा, इसका सीधा असर धान के रेट पर पड़ेगा।
बार-बार बदल रहा मौसम
एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच आसमान में बादल छाए रहने से ठंड और बढ़ गई है। शहर में सुबह से लेकर अब तक दो से तीन बार छुटपुट बारिश हो चुकी है। इसी तरह जिले में आने वाले 4 दिनो तक छुटपुट बारिश होने की संभावना विभाग जता रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours