जिले के 33 धान खरीदी केन्द्रों में तैयारी के निरीक्षण एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं पटवारियों को सहायक नोडल अधिकारी किया नियुक्त

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की आरंभिक तैयारी के निरीक्षण एवं समुचित व्यवस्था हेतु जिले के 33 धान खरीदी केन्द्रों में मानिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एस एन राठौर द्वारा कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं राजस्व से पटवारियों को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार धान उपार्जन केन्द्र छिन्दडांड में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शारदुल विक्रम गुप्त एवं पटवारी अशोक कुमार कश्यप, धौराटिकरा में एस.के.आर्या एवं बाल्मिकी मिश्रा, जामपारा में रितेश साहू, पटना में एम.के.माईकल एवं कु. दीपशिखा साय, गिरजापुर में टी.पी.पावले एवं अमरेश पाण्डेय, सरभोका में ईरबल पैंकरा तथा रामचन्द्र गोड़, तरगंवा में एस. के आर्य एवं विनायक मिश्रा तथा झरनापारा में जय कुमार कुशवाहा के साथ प्रकाश साहू की ड्यूटी लगाई गई है।


इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र सलबा में शाहिद अंसारी एवं रीता मिंज, रजौली में दीपक साहू एवं विनीत कुमार तिवारी, सोनहत में राजेन्द्र मिंज एवं शत्रुधन राम, रामगढ़ में संतोष ओहेदार एवं अमित कुमार सिंह, बरबसपुर में इन्द्रपाल वास्कले एवं नलिन तिवारी, नागपुर में अंशुल जायसवाल एवं विजय कुमार, चैनपुर में मान सिंह मराबी एवं शिमोन लाल, घुटरा में रहमत अली काजी एवं धनजय सिंह, केल्हारी में रवि कुमार गुप्ता एवं विवेक सिंह, बंजी में अमित सेन राव एवं अगस्तु जोहन, डोड़की में विरेन्द्र सिंह परस्ते एवं देवनारायण सिंह, खड़गवां में नीरज जायसवाल एवं बिजय तिवारी, चिरमी (बंजारीड़ांड) में राजकुमार कोले एवं मंगल प्रसाद राजवाड़े, पोड़ी में पुष्पक पटेल संदीप राय, जिल्दा में सूरज सिंह भगत एवं दिवाकर, कोड़ा में दीपक गुप्त एवं सुदामा साहू, बड़ेकलुआ में लक्ष्मण सिंह एवं बलभद्र राम, कौड़ीमार में विकास चैरसिया एवं प्रभाकर, बैमा में आशीष कुमार एवं अमीरसाय उइके, जनकपुर में आर.पी. खलखो एवं सज्जन सिंह, गड़वार (कंजिया) में मुनेश्वर सिंह पैंकरा एवं अनूप खाखा, कोटाडोल में आर.के. सिंह एवं बसंत सिंह मराबी, माड़ीसरई में अपोल खलखो एवं अरविन्द एक्का, कुवांरपुर में दीनदयाल सिंह मराबी एवं दीपक खलखो तथा सिंगरौली में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृष्ण कुमार एवं पटवारी आशीष सिंह को नियुक्त किया गया है।


कलेक्टर श्री राठौर के द्वारा सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं पटवारियों को संबंधित धान उपाजन केन्द्रों में प्रतिदिन धान खरीदी के समय उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए धान खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादित करने के निर्देश दिये गये हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours