कलेक्टर ने बंजारीडांड धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक, किसान उत्साहित, कहा धान बेचने में नहीं हुई कोई दिक्कत किसानों को धान बेचने में असुविधा ना हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कलेक्टर एसएन राठौर आज बंजारीडांड धान उपार्जन केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और यहां उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने एसडीएम खड़गवां एवं खरीदी केन्द्र प्रभारी को धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जिससे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्हंने कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी एवं शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार होनी चाहिये। कलेक्टर श्री राठौर ने धान खरीदी संबंध में केंद्र में धान बेचने आये किसानों से बातचीत भी की।
किसान उत्साहित, कहा धान बेचने में नहीं हुई कोई दिक्कत
धान उपार्जन केन्द्र में आये किसान सुखलाल से कलेक्टर ने बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। किसान सुखलाल ने बताया कि उनका 1.19 हेक्टेयर का धान का रकबा है और आज वे 44 क्विंटल धान बेचने आये हैं। किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है। इसके साथ ही पेयजल एवं बिहान के द्वारा जलपान हेतु कैंटीन लगाई गई है। थके-मांदे यहां आते हैं तो चाय-पानी की अच्छी व्यवस्था कर दी गई है। इसी तरह कलेक्टर ने अन्य किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा धान में नमी के प्रतिशत की जांच मापक यंत्र से की। इस दौरान धान में नमी मानक से अधिक मिलने पर उन्होंने शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके  साथ ही कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम को सतत् रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये।

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours