संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का निर्वाण दिवस मनाएगा भाजपा अजा मोर्चा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रविवार, 6 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम रखा जा रहा है। 6 दिसम्बर, 1956 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का देहांत हुआ था। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवा, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर श्रीचंद सुन्दरानी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बॉबी कश्यप, पूर्व विधायक नंदे साहू, जिला महामंत्री ओंकार बैस, रमेश ठाकुर सहित रायपुर जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours