भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Estimated read time 1 min read

स्वागत में किया 51 शंख का एक साथ शंखनाद

छत्तीसगढ़ी भेषभूषा व पंथी नृत्य से किया आत्मीय स्वागत

पहले दिन सौदान सिंह, पवन साय, विष्णुदेव साय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी व प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन अपने दो दिवसीय प्रवास पर सोमवारों को छत्तीसगढ़ पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन का प्रभारी के तौर पर छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए सुबह 8 बजे से ही एयरपोर्ट में गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ एकत्रित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में पंथी नृत्य कर और पुष्प वर्षा कर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नीतिन नबीन का भव्य आत्मीय स्वागत किया।एयरपोर्ट पर सिख समाज, मुस्लिम समाज, उत्कल समाज, बंगाली समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साह से स्वागत किया। स्वागत उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी व सहप्रभारी का मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने 51 शंख का एक साथ शंखनाद कर श्रीमती डी पुरंदेश्वरी व नितिन नबीन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रास्ते में प्रभारी व सहप्रभारी ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ततपश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रभारी व सहप्रभारी ने सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन माहामंत्री सौदान सिंह, संगठन माहामंत्री पवन साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी की चर्चा हुई। श्रीमत डी पुरंदेश्वरी व नितिन नबीन दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक, राज्यसभा सांसद सुश्री डॉ. सरोज पांडेय व रामविचार नेताम बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले,अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल, किरण देव सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट व भाजपा कार्यालय में स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सुभाष राव, श्रीचन्द सुंदरानी, छगनलाल मूंदड़ा, भाजपा मीडिया प्रभारी नालिनीश ठोकने, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, ओंकार बैस, रमेश ठाकुर,बजरंग खंडेलवाल, सत्यम दुआ, खेम कुमार सेन, श्यामा चक्रवर्ती, राजेश पांडेय, सहित प्रदेश व राजधानी रायपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ी भेषभूषा व पंथी नृत्य से किया आत्मीय स्वागत

पहले दिन सौदान सिंह, पवन साय, विष्णुदेव साय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी व प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन अपने दो दिवसीय प्रवास पर सोमवारों को छत्तीसगढ़ पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन का प्रभारी के तौर पर छत्तीसगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूरे जोश और उत्साह के साथ भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए सुबह 8 बजे से ही एयरपोर्ट में गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ एकत्रित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में पंथी नृत्य कर और पुष्प वर्षा कर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नीतिन नबीन का भव्य आत्मीय स्वागत किया।एयरपोर्ट पर सिख समाज, मुस्लिम समाज, उत्कल समाज, बंगाली समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साह से स्वागत किया। स्वागत उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी व सहप्रभारी का मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने 51 शंख का एक साथ शंखनाद कर श्रीमती डी पुरंदेश्वरी व नितिन नबीन का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रास्ते में प्रभारी व सहप्रभारी ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ततपश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रभारी व सहप्रभारी ने सर्वप्रथम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी और राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सहसंगठन माहामंत्री सौदान सिंह, संगठन माहामंत्री पवन साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी की चर्चा हुई। श्रीमत डी पुरंदेश्वरी व नितिन नबीन दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कैशिक, राज्यसभा सांसद सुश्री डॉ. सरोज पांडेय व रामविचार नेताम बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहिले,अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, नारायण चंदेल, किरण देव सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट व भाजपा कार्यालय में स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सुभाष राव, श्रीचन्द सुंदरानी, छगनलाल मूंदड़ा, भाजपा मीडिया प्रभारी नालिनीश ठोकने, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, ओंकार बैस, रमेश ठाकुर,बजरंग खंडेलवाल, सत्यम दुआ, खेम कुमार सेन, श्यामा चक्रवर्ती, राजेश पांडेय, सहित प्रदेश व राजधानी रायपुर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours