स्ंसदीय सचिव अम्बिका सिंह ने हरी झण्डी दिखा किया एम्बुलेंस रवाना

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

गंभीर मरीजों को सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए कोरिया जिले के लिए 4 नई एंबुलेंस दी गई हैं। इन एंबुलेंस से मरीजो को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाना में आानी होगी। यह एंबुलेंस गांव से शहर तक मरीज को लाने में मदद तो करेगी ही बल्कि मेकॉज से रिफर होने वाले गंभीर मरीजों को जीवनदान देने का काम करेगी। बुधवार को 4 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा संसदीय सचिव ने रवाना किया।


स्ंासदीय सचिव व बैकुन्ठपुर विधायक अम्बिका सिंह देव के द्वारा विधायक निधि 4 एम्बुलेंस जिसमें बचरापोड़ी, जिला चिकित्सालय, पटना ,चरचा का विधिवत पूजा कर हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, वरिष्ठ कां्रगेसी नेता प्रदीप गुप्ता, कां्रगेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, बृजवासी तिवारी, रामकृष्ण साहु, राजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता नगर अयक्ष दिपक गुप्ता, रियाजुददीन खान व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यचिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा डीपीएम रंजना पैकरा, जिला सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours