भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर एवं कुन्नी के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन अनिल सिंह मेजर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के द्वारा शाल श्रीफल एवं गर्म कपड़े वितरण सम्मानित किया कार्यकर्ताओं को

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

भारतीय जनता पार्टी लखनपुर एवं कुन्नी मंडल के 500 कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन समुदायिक भवन लखनपुर में किया गया था जिसमें प्रत्येक दिन 5 सत्र का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के द्वारा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति के एवं पोलिंग बूथ तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया समापन मैं अनिल सिंह मेजर के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ता होते हैं जो अंतिम लड़ाई कार्यकर्ताओं के ही बलबूते की जाती है कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ में मजबूत कैसे किया जाए और कर्ताओं को कैसे जोड़ा जाए तथा भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति एवं उसके इतिहास के विषयों में कैसे बताया जाए जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन पर दो दिवसीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आज समापन कार्यक्रम है समस्त कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षणमें आये उनके लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया ।


वही समस्त लखनपुर एवं पुन्नी के मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू चंद्रिका यादव एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा अनीश सिंह मेजर के द्वारा 500 कार्यकर्ताओं को साल श्रीफल तथा गर्म कपड़े कमल देकर सम्मानित किया गया तथा आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ में इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता तैयार करने की बात कही गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता के रूप में विश्व विजय सिंह तोमर अनिल सिंह मेजर विनोद हर्ष के द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया साथ ही साथ सभी सत्रों में सभी समाज के प्रमुखों को विशेष शेर अतिथि बना कर साल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश गुप्ता जी बृज किशोर राजेंद्र जयसवाल पांडे अजीत सिंह बिहारीलाल तिर्की जय ईश्वर सिंह सत नारायण साहू मदन राजवाड़ा दिनेश बारी महमूद खान नसरत अली श्रीदेवी रामनारायण दुबे भोपाल रजवाड़ा महेश्वर राजवाड़े मुकेश ठाकुर सूरज बली राजवाड़े कविंद्र राजवाड़ा बुधन सिंह रमेश सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours