तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क
ब्रिटेन ने खुद माना है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसलिए ब्रिटेन सरकार ने टियर 4 के प्रतिबंध का एलान किया है। टियर 4 सबसे कड़ा प्रतिबंध है जिसे ब्रिटेन के कुछ इलाकों में लगाने का एलान किया गया है। साथ ही सरकार ने बताया है कि इस दौरान क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा?
कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से दुनिया के कई देश फिर से पाबंदियां लगा रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में संक्रमण को तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार है। ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के नियत्रंण से बाहर होने की चेतावनी जारी करने के बाद कड़े प्रतिबंध की घोषणा की है। वहीं भारत ने देश को इसकी चपेट में आने से बचाव के कदम तय करने के लिए आज संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलाई है।
as

+ There are no comments
Add yours