महिला मंडल ने कड़ाके में जरूरतमंदों में बांटें कंबल प्रदान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

संपदा महिला मंडल चिरमिरी के द्वारा वर्ष की समाप्ति पर पड़ रही कड़ाके की ठंड व चल रही शीतलहर से वृद्ध जनों के साथ-साथ जरूरतमंदों को बचाने व नव वर्ष को सुखद बनाने के उद्देश्य से संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा 41 वृद्धजनों को ऊनी गर्म कंबल प्रदान किया गया है क्योंकि सेवा हमारे लिए सर्वोपरि है उपरोक्त उदगार पूनम सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने संपदा महिला मंडल की ओर से पोड़ी कस्बे में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में मानव सेवा संपदा महिला मंडल का प्रथम कर्तव्य है इसी उद्देश्य को अंगीकार करते हुए इस प्रकार के पुनीत कार्य संपदा महिला मंडल समय-समय पर करते आ रहा है । इस पुनीत कार्य को संपन्न कराने में पूनम सिंह के नेतृत्व में सरोज सिंह ममिता दास, संगीता सिन्हा डॉ अनुपमा दुबे भारती कंठ , संगीता राय स्नेहा सरजरे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन मे 41 वृद्ध जनो को उनी गरम कम्बल के साथ केक व पौष्टिक आहार प्रदान किये गए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours