तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बैकुंठपुर जिला सहकारी बैंक में सुबह से अपने पैसे के लिए भटक रहे किसानों को देर शाम जब रहा नहीं किया तो उन्होंने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी समेत हल्ला बोल दिया । इस दौरान झुम्मा झंटकी तक की नौबत आ गई । वहीं दूसरी ओर किसानों का कहना है कि सुबह से शाम खड़े हो जाने के बावजूद भी हमें हमारे हक का पैसा नहीं दिया जा रहा है जबकि दलालों को तत्काल पेमेंट कर दिया जा रहा है । वहीं पर कुछ किसानों ने बैंक मैनेजर आनंद सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पैसा देने की एवज में 5 से 10 फिसद कमीशन तक मांगे जाने की बात कही । इस दौरान नाराज किसान शाम 6 बजे तक मौके पर डटे रहे इस दौरान दूसरी ओर नाराज किसानों का कहना है कि हम अपने हक का पैसा लेकर ही घर जाएंगे तो कुछ किसानों ने स्थानीय विधायक अंबिका सिंह देव को इसकी खबर दी जिस पर विधायक ने तत्काल बैंक प्रबंधन से बात किया और किसानों का पैसा उन्हें देने के निर्देश दिए । जबकि बैंक के बाहर खड़े 400 से 500 किसानों की धनराशि देना संभव प्रतीत नजर नहीं आ रहा है गौरतलब हो कि सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक पर आए दिन इस तरीके के आरोप लगते रहे हैं जहां किसानों के पैसा देने में आनाकानी की बात सामने आती रही है।
देर रात तक किया जायेगा पेंमेन्ट
वही इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक आनंद सिंह ने कहा कि दोपहर से हमें बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा था जिस कारण किसानों का पेमेंट नहीं कर पा रहे थे और इसी दौरान कुछ नेता किस्म के लोग ब्रांच में पहुंचकर किसानों को भड़काने लगे । जिसके बाद उपद्रव एवं अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई । इस दौरान में देर शाम 18 लाख का दूसरे बैंकों से प्रबंध कर किसानों को पेमेंट करने जा रहा हूं किसानों का पेमेंट करने के उपरांत बैंक बंद किया जाएगा।
as

+ There are no comments
Add yours