तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद की जा रही धान की परिवहन नहीं होने कारण लखनपुर-क्षेत्र के उपार्जन केन्द्र लहपटरा ,चांदो ,कुन्नी जमगला ,पुहपुटरा अमलभिठ्ठी, निम्हा लखनपुर-में धान का अम्बार लगने लगा है। उठाव नहीं होने से खरीद केंद्रों में जगह का अभाव होने लगा है।नित नये टोकन धारी किसानों को अपना धान रखने एवं बेचने में परेशानी हो रही है।
खरीद केंद्र प्रभारीयो की भी फजिहत बढ़ गया है।धान उपार्जन केंद्रों में धान उठाव की धीमी गति के कारण प्रबंधकों की परेशानी बढ़ गई है।वर्तमान में कई केंद्रों में धान खुले आसमान के नीचे रखने को प्रबंधक मजबूर हैं।
वहीं मिलर्सो का डीओ नही कटना भी धान उठाव नहीं होने का बड़ी वजह बताया जा रहा है। जिससे धान उठाव काफी धीमी गति से हो रहा है।
खुले आसमान के नीचे रखे धान की जवाबदारी समिति प्रबंधकों की रहती है। मौसम परिवर्तन के साथ बारिश होने की स्थिति में या धान की सूखती को लेकर शासन की ओर से कोई दिशा निर्देश नही रहता है।
इसी कड़ी में लहपटरा धान खरीदी केंद्र में 18 हजार क्विंटल, निम्हा में10 हजार क्विंटल, पूहपुटरा में 12 हजार क्विंटल, चांदो 10266 क्विंटल, अमलभट्ठी 7096.80 क्विंटल धान का उठाव बाकी है। लिहाजा उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव का नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
शासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में इन दिनों वार्ड दानों की किल्लत काफी देखी जा रही है वही जिससे धान खरीदी पर भी असर पड़ता दिख रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन के द्वारा प्रत्येक समितियों में पहले से प्रतिदिन 25 फ़ीसदी कम धान खरीदी का निर्देश दिया गया है जिससे पूरी तरह से इसी तरह बारदाना की कमी होती रही तो धान खरीदी बंद होने की भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है
as

+ There are no comments
Add yours