तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के जिला अध्यक्ष ऋषि राज किशोर श्रीवास्तव जिला महासचिव संजीत कुमार दत्ता एवं नगर अध्यक्ष मोहिबुल्लाह सिद्धकी के द्वारा नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त और महापौर को सड़क संबंधित ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें वेस्ट चिरमिरी पोड़ी लेबर ब्लॉक वार्ड क्रमांक 3 पोड़ी मस्जिद से लेकर से पोडी दीनदयाल उपाध्याय चौक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से लेकर मनैद्रगढ रोड में जो पक्की सड़क बनी हुई है उसको समतलीकरण कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें समिति के द्वारा यह सड़क जो पोडी वार्ड क्रमांक 3 से निकलकर मनेंद्रगढ़ साजा पार होकर गुजरती है चुंकि यह नगर निगम क्षेत्र में है साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी होती है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के द्वारा ज्ञापन देकर उक्त सड़क को समतलीकरण कराने की मांग किया गया है।
asd

+ There are no comments
Add yours