तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
शासन ने प्रदेश के सभी विभाग के कार्यालय को सुचारू रूप से संचालन एवं संपादन हेतु सेटअप के अनुसार कर्मचारियों की पदस्थापना की है वही इन कार्यालयों के जिम्मेदार अधिकारी अपने मन मुताबिक शासन के नियमों एवं निर्देशों की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते हैं ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ जनपद कार्यालय से संबंधित है जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में स्थानांतरण से अक्टूबर 2019 में केपी शुक्ला की पदस्थापना हुई तब से लेकर आज दिनांक तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार निगम द्वारा लेखापाल का प्रभार नहीं सौंपा गया है प्रभार के लिए श्री शुक्ला ने अपने मूल पद के प्रभार हेतु सीईओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ से कई बार मौखिक रूप से निवेदन किया गया फिर भी उन्हें प्रभार नहीं सौंपा गया है
इससे परेशान होकर श्री शुक्ला ने एक बार पुनः 29 दिसंबर को पत्र के माध्यम से कलेक्टर कोरिया एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को मूल पद का प्रभार दिलाए जाने हेतु पत्र लिखा गया है पत्र में श्री शुक्ला ने प्रभार हेतु नियमों का हवाला देते हुए लिखा है की मूल नियम 28 के तहत रिक्त पद पर मौलिक रूप से की गई नियुक्ति पर कर्मचारी का धारणा अधिकार होता है तथा किसी भी परिस्थिति पर उसका धारणाधिकार समाप्त नहीं किया जा सकता श्री शुक्ला ने प्रभार से संबंधित एक दूसरा पत्र कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित किया है
जिस में उल्लेख किया गया है कि अधिकारी द्वारा कार्यालय में पदस्थ ब्राह्मण वर्ग के कर्मचारियों से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए जातिवाद को बढ़ावा दिए जाने का प्रयास किया गया है पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 राम बालक पांडे का सभी प्रभार सत्येंद्र कुमार सिन्हा लेखापाल मूल जनपद स्थानीय निधि को सौंपा गया है दिव्यानंद तिवारी सहायक ग्रेड 3 का समस्त प्रभार अभिषेक गुप्ता सहायक ग्रेड 3 को सौंपा गया है जनपद पंचायतों में राजस्व विभाग के पद स्वीकृत नहीं होने के कारण कलेक्टर कोरिया द्वारा जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में पदस्थ राजस्व विभाग के कर्मचारी सहायक ग्रेड 2 रमेश कुमार शर्मा एवं सुरेंद्र कुमार जैन सहायक ग्रेड 3 को अपने मूल कार्यालय को वापस किया गया है
परंतु यहां पर भी अधिकारी द्वारा जातिवाद की ओर संकेत करते हुए रमेश कुमार शर्मा को तत्काल कार्यमुक्त किया गया है एवं श्री जैन को स्थापना एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रभार सौंप कर आज दिनांक तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है जोकि कलेक्टर के आदेश की अवहेलना स्पष्ट झलकती है इस तरह ब्राह्मण वर्ग के कर्मचारियों से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने के कारण श्री शुक्ला ने कलेक्टर कोरिया एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया को पत्र प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है ।
as

+ There are no comments
Add yours