तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर एसडीएम प्रदीप साहू के निर्देश पर 6 जनवरी दिन बुधवार को लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी के द्वारा लखनपुर क्षेत्र के रेड नदी से अवैध रेत उत्खनन कर अम्बिकापुर परिवहन कर रहे तीन वाहनों को ग्राम लहपटरा के पास वाहनों को रोककर वाहन चालकों से बीट पास सहित अन्य दस्तावेज मांगा गया परंतु वाहन चालकों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया
जिस पर लखनपुर नायब तहसीलदार ने तीनों वाहनों पर कार्यवाही करते हुए वाहनों को लखनपुर थाने को सुपुर्द किया गया साथ ही प्रकरण दर्ज कर प्रकरणों को संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया उक्त जानकारी लखनपुर नायब तहसीलदार एजाज हाशमी के द्वारा दी गई है।
वहीं क्षेत्र में रेड नदी का रेत उत्खनन रेत माफियाओं द्वारा बदस्तूर जारी है फर्क इतना है कि रेत माफियाओं के द्वारा रास्ता बदल दिया गया है दूसरे रास्तों से रेत अंबिकापुर सूरजपुर विश्रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से परिवहन एवं उत्खनन कर खा पाया जा रहा है।
पूर्व में तत्कालीन एसडीएम अकाश चिकारा के कार्यकाल में अवैध रेत उत्खनन एवं रेत माफियाओं के खिलाफ मुहिम चला गया था जिससे कुछ दिनों तक रेत अवैध उत्खनन में लगाम लगाया जा सका था परंतु जिस तरह से रेत मुरूम पत्थर सहित अन्य अवैध उत्खनन जारी है खनिज विभाग एवं राजस्व अमला सहित उच्च अधिकारी अभी तक रोक पाने में असफलता ही साबित है।
as

+ There are no comments
Add yours