मनेंद्रगढ़ विधायक से सौजन्य मुलाकात कर नए वर्ष की शुभकामनाएं समेत नियमितीकरण के संबंध में किया चर्चा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

ग्रामीण चिकित्सक सहायक के सदस्यों के द्वारा मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल से सौजन्य मुलाकात कर नए वर्ष की शुभकामनाएं समेत नियमितीकरण के संबंध में चर्चा किया गया।

एन.एच.एम. के अंतर्गत संविदा कर्मचारियों के रूप में ग्रामीण चिकित्सक सहायक के पद पर राज्य के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ और वेलनेस सेंटरों मैं अपने नियमित सेवाएं दे रहे हैं।

जिसमें लगभग 600 ग्रामीण चिकित्सक सहायक संविदा के रूप में पिछले 11 वर्षों से नियमितीकरण का प्रतीक्षा अल्प आय और‌ असुरक्षित भविष्य के साथ कोरोना वैश्विक महामारी में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर अपनी सेवाएंशहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देते आ रहे हैं ।

जिसमें यह सब बातों पर चर्चा करते हुए विधायक मनेंद्रगढ़ विनय जायसवाल के द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जी के द्वारा जल्दी सकारात्मक चर्चा करने का आश्वासन दिया है । राहुल मिश्रा प्रकाश जाधव, इश्तियाक अंसारी सतोष बेहरा, वीरेंद्र गोपाल मौजूद रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours