अषोक जायसवाल से राहुल खान गांधी सब झूठ बोलकर सत्ता में आये – षैलेष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कांग्रेस के सत्ता में आने के 2 साल बाद भाजपा की नींद टूटी और वह घड़ी चैक पर पहली बार सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जमकर आग उगलते नजर आए । इस दौरान आम सभा की कमान संभालते हुए बैकुण्ठपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश षिवहरे ने बैकुण्ठपुर नगरपालिका के वर्तमान अध्यक्ष अशोक जायसवाल से लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा । इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को राहुल खान गांधी तक संबोधित करते हुए कहा कि पैलेस के पीछे गंगाजल लेकर कसम खाने वाले लोग आज अपनी कसम क्यों नहीं पूरी करते है। कांग्रेसी झूठ बोलकर सत्ता में आने वाली पार्टी है इस दौरान उन्होंने घड़ी चैक को चैक का नाम देते हुए कहा कि घड़ी चैक से घड़ी गायब कर दी गई है और इसे मुख्यमंत्री का पोस्टर लगाकर भोपू चैक बना दिया गया है। वहीं पर उन्होंने रेत के दाम पर पर भी बोलते हो कहा कि भाजपा के सत्ता में रहते जहां जिले में ₹1000 प्रति ट्रैक्टर रेट मिल रहा था वहीं पर अब लोगों को ₹5000 एक ट्रैक्टर ट्राली की कीमत देनी पड़ रही है। जिससे लोगों में असंतोष एवं नाराजगी जमकर है और आगामी दिनों में जनता कांग्रेस से इसका सूध समेत हिसाब करेगी।
वही पर गरीब व्यापारियों से सफाई के नाम पर 50रु रोजाना टैक्स वसूली को लेकर भाजपाइयों ने नगर पालिका अध्यक्ष अषोक जायसवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि यह वसूली बंद नहीं हुई तो 1 हफ्ते बाद नगरपालिका का घेराव और तालाबंदी किया जाएगा। भाजपाइयों ने कहा कि नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है बिना कमीशन कोई काम नहीं होता है। टेंडर देने में भी जमकर धांधली की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के 5 साल का कार्यकाल खत्म होने वाला है। लेकिन चुनाव के समय किए गए 50 से अधिक घोषणाएं को उन्होंने पूरा नहीं किया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेेेश शिवहरे, बंसत राय, सुभाष साहू, पंकज गुप्ता षामिल रहे।

ये लगाये गये हैं आरोप
सड़कों का चैड़ीकरण करने की बजाए सड़क के ऊपर डामर बिछा दिया । स्विमिंग पुल की घोषणा भी झूठी रही। जिला अस्पताल में धर्मशाला व मरीजो के परिजनों के आवास की व्यवस्था नहीं हुई। व्यवस्थित नालियां और ढक्कन तक घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गए। जगह-जगह महिला और पुरुष प्रसाधन निर्माण, व्यवस्थित खेल परिसर, दुपहिया-चार पहिया वाहन का स्टैंड, शव वाहन, पौधारोपण, दर्शनीय स्थलों का विकास और तालाब का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन व्यवस्थित बनाने जैसी अनेक घोषणाएं आज भी अधूरी है। जबकि बाजार पारा स्थित जोड़ा तालाब के गहरीकरण करने के नाम बार-बार पैसे निकालने के भ्रष्टाचार को भी आरोप लगाया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours