टोनही के संदेह … देवर ने भाभी की हत्या ….. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर की गिरफ्तारी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के द्वारा बताया गया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अधला में प्रार्थी राम सिंह के द्वारा 12 जनवरी को थाने में आकर अपनी पत्नी नईहारो बाई उम्र 28 वर्ष निवासी अधला कि 11 से लापता होने की सूचना पर गुम इंसान कायम किया गया विवेचना करने पहुंची पुलिस की टीम ने घर पर कई जगहों पर खून के धब्बे देखे जाने पर संदेह होने लगा जिस पर 14 जनवरी को मृतिका का शव अधला बौराही ढोढगा संदिग्ध अवस्था में मिला जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया डॉक्टरों के द्वारा मृतिका के शरीर में आई विभिन्न गंभीर चोट के कारण मृत्यु होना लेख करने पर हत्या करना प्रतीक होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तत्पश्चात पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी एवं सदस्यों से पूछताछ पर पता चला कि मुख्य आरोपी अजय सिंह उर्फ गुड्डू पिता स्वर्गीय दलवीर रामकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अधला माझा पारा के द्वारा मृतिका नईहरो बाई पति राम सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम आंधला माझा पारा को काफी पहले से टोनही बता कर मन में हत्या का रंजीत तथा सुनियोजित तरीके से 11 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे घर में सुनसान देखकर अपने भाभी को मोबाइल पर फोन कर अकेले आने को कहकर बुलाकर उसको लाठी डंडे एवं गला दबाकर हत्या कर दिया गया तथा उसके शव को ठिकाने लगाते समय हाथ पैर को बांधकर उसे बोरी में घर के पीछे अरहर बारी में रख दिया गया तथा रात्रि में उसके सहयोगी लक्ष्मण राम पिता स्वर्गीय जागेश्वर राम पैकरा उम्र 32 साल निवासी अधला माझा पारा को उक्त बोरे में भरी लाश को घर से लगभग 500 मीटर दूरी बौराही ढोढगा मैं दोनों आरोपियों के द्वारा ठिकाना लगा दिया गया तत्पश्चात उक्त शव को 14 जनवरी को कुछ चरवाहों के द्वारा देखे जाने पर इसकी जानकारी दी गई तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच उक्त अजय सिंह उर्फ गुड्डू के द्वारा संदेह होने पर उसकी पतासाजी करती हुई पुलिस उदयपुर थाना अंतर्गत मर्या पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि अजय सिंह उर्फ गुड्डू अपने भाभी को टोनही समझता था और हत्या करने की पहले से ही मन्सा बनाया हुआ था जिससे 11 जनवरी को सुनसान देखकर महिला की हत्या कर दी गई पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अजय सिंह उर्फ गुड्डू पिता स्वर्गीय बलवीर राम कुमार उम्र 22 साल निवासी आंधला माझा पारा थाना लखनपुर दूसरा सहयोगी आरोपी लक्ष्मण राम आत्मा स्वर्गीय जागेश्वर राम पैकरा उम्र 32 साल निवासी असलम माझा पारा लखनपुर को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल में दाखिल कर दिया क्या इस पूरे मामले की जांच में मुख्य रूप से थाना प्रभारी श्रीकांत सिंह सहायक उपनिरीक्षक आसान राम यादव प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप आरक्षक दशरथ राजवाड़े अतुल शर्मा रविंद्र साहू अजय शर्मा देव शुक्ला खड़ा विवेक सिंह सहित पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका थी पूरे मामले में

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours