फूल वर्षा कर कोविशील्ड वैक्सीन का बैकुन्ठपुर के लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
विधायक और सीएमएचओ ने किया कोराना वैक्सीन को रिसीव
पहले चरण में करीब 8600 लोगों को टीका लगाया जाएगा
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
षनिवार 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण के लिए देश के अलग-्अलग राज्यों में वैक्सीन पहुंचना शुरू हो गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ के बैकुन्ठपुर जिले में भी गुरुवार देर शाम कोविशील्ड वैक्सीन की पहले खेप पहुंच गई। बैकुन्ठपुर के घडी चैक पर विधायक व संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव जिले में और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने गुरुवार की देर शाम पहुंची कोराना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कोविशील्ड टीका का फूल पुष्प अर्पित कर जोरदार ढंग से स्वागत किया। रायपुर कोल्ड चेन से गुरुवार रात 10 बजे कोरोना वैक्सीन की पहली खेप बैकुन्ठपुर पहुंची।

इस वैक्सीन का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए यहां गाजे-बाजे का भी इंतजाम किया गया था, जहां उत्साह पूर्ण माहौल में विधायक सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन की पूजा-अर्चना भी की और फूल भी बरसाए। कोरोना की वैक्सीन आने की सूचना पर काफी लोग उसे देखने पहुंच गए। जिले को 4810 वायल वैक्सीन आवंटित की गई है। बताया जा रहा है कि एक वायल से दस लोगों को टीका दिया जा सकेगा। प्रत्येक व्यक्ति को दो-दो डोज टीका दिया जाना है। जिले में कोविड टीकाकरण के लिए कुल 24 कोल्ड चेन स्टोर बनाये गये है जिसमें से जिला स्तर पर 01 वैक्सीन संग्रहण केन्द्र ,18 कोल्ड चेन पाइंट ,सहित 05 नये कोल्ड चेन पाइंट बनाये गये है। टीकाकरण होने पर स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा हार्ड कॉपी के साथ ही तुरंत कोविन पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जाए, जिससे टीकाकरण में किसी भी प्रकार की देरी न हो। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम चरण की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस मौके पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ रामेष्वर षर्मा जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल, डाॅ बनसरिया सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

पहले चरण में लगेगा करीब 8600 लोगों को टीका
पहली खेप में करीब 5782 लोगों को टीका लगाया जाएगा। 28 दिन बाद टीके का दूसरा डोज दिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद विधायक ने कोरोना संक्रमण से लड़ाई में अपने योगदान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये वगैर लोगों की सेवा की।
पीएम करेंगे टीकाकरण अभियान को लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को पटना के सीएचसी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ एवं चिरमिरी के डोमनहिल के पीएचसी केन्द्र में 100-100 लोगो को टीका लगाया जायेगा। इसके बाद षाम को इसकी समिक्षा करने के उपरान्त अन्य केंद्रों पर भी वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी। वैक्सीन आने पर सिविल सर्जन डॉ. सुनिल गुप्ता ने प्रसन्नता जताते हुए देश के वैज्ञानिकों का आभार जताया और कहा कि उन्होंने साबित कर दिया है कि हमारा देश भी किसी से पीछे नहीं है।
मिलकर करें काम
कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को दवा के रखरखाव व टीकाकरण करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कलेक्टर कोरिया सत्यनारायण राठौर ने सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल बनाकर प्रथम चरण के दौरान टीकाकरण के कार्य को संपन्न कराने के निर्देश दिए है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपायों का पालन करना आवश्यक है।
सभी तैयारिया पूरी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आवष्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण में चिकित्सकों से लेकर, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, मितानिनो, स्वास्थ कार्यकर्ताओ, आईसीडीएस कर्मचारियो, नर्सिग स्टाफ का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में पहले चरण के दौरान कुल 5,782 कोरोना योद्धाओ को टीका लगाया जाना है। धीरे धीरे पूरे जिले में टीकाकरण अभियान का विस्तार किया जायेगा।
ad

+ There are no comments
Add yours