तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
आज श्री राम मंदिर निमार्ण निधि संकलन समिति लखनपुर खंड का रशीद से निधि संकलन का कार्य की शुरुआत की गई जिसमे जयपुर का परिवार की ओर से ₹21000 की निधि समर्पण किया गया।
श्री राम मंदिर निर्माण के निधि संकलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड चालक श्री सत्यनाराण तिवारी जी ,खंड कार्यवाह यतेंद्र पांडेय जी ,व्हिप प्रखंड अध्यक्ष डॉ आर बी पाण्डेय,महाविद्यालीन प्रमुख विनय प्रजापति ,सम्पर्क प्रमुख प्रदीप गुप्ताजी ,कृष्ण कुमार गुप्तजी की उपस्थिति में लखनपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसाई और सम्मानित नागरिक श्री जगन्नाथ अग्गरवाल ,शिवकुमार अग्गरवाल (जय दुर्गा परिवार )के द्वारा प्रभु श्री राम के चरणों में 21000/की राशि का समर्पण किया गया …
और राशि के अलावे भी पुरे परिवार के सदस्यों द्वारा प्रभु काज में समिति को श्रमदान देने का संकल्प लिया गया तथा पूरे क्षेत्र में इसी तरह का श्री राम मंदिर निधि संकलन का कार्य जोरों शोरों पर किया जा रहा है और कई धार्मिक आस्था रखने वाले हर हिंदू समाज एवं परिवार से निधि समर्पण कार्य कराया जा रहा है तथा लोग स्वेच्छा पूर्वक निधि समर्पण खुले दिल से किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours