तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
किन्नर से प्यार के बाद शादी से इंकार के बाद युवक ने चलाई गोली निशाना चूकने से बची किन्नर की जान आरोपी पुलिस हिरासत में ।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चनवारीडांड निवासी किन्नर सोनू ने थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाया कि विकास सोनी नामक युवक ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चला कर फरार हो गया है।

जिस पर थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्र. 21 2021 धारा 506 , 294 , 307 भा. द .वि. व 25, 27 अर्मस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर घेराबंदी कर दो आरोपी को पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी विकास सोनी ने बताया कि वह सोनू किन्नर के सम्पर्क में लगभग 6 महीने से था। शादी के लिए बोलने पर वह लगातार मना कर रही थी। इस वजह से मंगलवार की रात को आरोपी ने फोन कर सोनू को मिलने बुलाया और गोली चला कर अपने साथी अबरार निवासी गोपाल शीत ग्रह के साथ भाग गया । आरोपी के निशानदेही से एक देशी कट्टा , एक खाली कारतूस एक जिंदा कारतूस , एक नग मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया ।
as

+ There are no comments
Add yours