लालू गया चारा में और बघेल जायेगा गोबर में…..प्रदेष सरकार पर हमला बोलते हुए भैया लाल राजवाडे गरजे

Estimated read time 1 min read



बैकुन्ठपुर।
2 वर्ष बाद पहली बार प्रदेष में धान खरीदी के मुददे पर बीजेपी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ हमलावर होते हुए धान खरीदी के मुद्दे, किसानों की समस्या, धान के रकबे में कटौती, किसानों को टोकन नहीं मिलने को लेकर पार्टी लगातार सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई नजर आ रही है।
नगर पालिका कांम्पलेक्स में कोरिया भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे के नेतृत्व में लगभग 2000 लोगों के साथ 2.5 किलोमीटर की भव्य रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव करने निकली।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चंपादेवी पावले ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने कई बिंदुओं का घोषणा पत्र तैयार कर जनता को झांसे में लेकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है वही सरकार के दो साल पूरे होते ही आमजन अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे हैं।


वही पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष ष्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद न तो किसानों का धान तय सीमा में खरीदा गया, न ही किसानों को बोनस मिला और न ही किसानों का धान एक मुश्त पधाीस सौ रुपये में खरीदा गया। शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए जो वादे किए थे, शायद सरकार उन वादों को भूल चुकी है। उन्होंने कहा किसानों के हित के लिए आज जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम किया जा रहा है।

जिले के संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल सरकार की जमकर आलोचना करते हुए चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने सहित शराबबंदी नहीं करने और धान खरीदी में होने वाली अव्यवस्थाओं के लिए जमकर घेरते हुए कहा कि गंगा जल को लेकर कसम खाकर जनता से झूठ बोलने वाली सरकार के खिलाफ जंगी धरना का ऐलान किया।
वही पर दिपक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पछतावा दिवस मना रहा है क्योंकि भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ियों के नाम से जमकर भावनात्मक दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13000 किसानों के कृषि पंप और 15 लाख प्रधानमंत्री आवास का आवेदन लंबित है।


तो दूसरी ओर अपने भाषणों से सत्ता में रहते हुए हमेशा चर्चा का केंद्र बनने वाले प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बैकुंठपुर के पूर्व विधायक भैयालाल राजवाड़े ने सीधा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि याद रख लो भूपेश….लालू चारा में गया जेल और तुम गोबर में जाओगे । उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बड़े नेताओं ने अपने-अपने विचार मंच पर रख दिए। इस दौरान किसान महिला बुजुर्ग एवं युवाओं पर काफी कुछ बोला गया अब आपको विचार करना है कि 15 साल की भाजपा सरकार और 2 साल की इस सरकार का आंकलन आप कैसे करते हैं । इसके खिलाफ किस हद तक जाकर खड़े होते हैं उन्होंने अपने लच्छेदार भाषण में कहा कि किसान हर ओर धक्का खा रहे है। पहले धान बेचने में ओर फिर पैसे पाने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अधिकारियों के हालात यहां तक बन गए बना दिए गए हैं कि वह मेरा फोन जाता हैं अपने फोन का मोबाइल स्विच ऑफ कर देते हैं कि भैयालाल कुछ करने को कह ना दे । इस सरकार का एक सूत्री कार्यक्रम है पैसे की उगाही । उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है । उन्होंने कहा कि 15 साल बाद हम 15 सीट पर रह गए जबकि कांग्रेसी छूट बोलकर सत्ता में आ गई । बिजली बिल हाफ करने का दावा करने वाली सरकार यह बताएं कि बिजली बिल के दाम 4 गुना कैसे बढ़ गए। आज हम यहां लड़ रहे हैं जरूरत पड़ी तो प्रदेश में भी इस की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे । लालो के लाल के साथ सभी को रायपुर चलने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आज विधायक चिरमी नाला जाती हैं बालू पकड़वाने के लिए। क्या विधायक का यही काम रह गया है। इनके अधिकारी कर्मचारी क्या कर रहे हैं । जबकि जिन लोगों को विधायक से काम होता है वे उनकी सुनती ही नहीं है किसान बेहाल है जनता बदहवास और सत्ता वाले सत्ता के नशे में मदमस्त है।

धरना एवं आमसभा को पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे’ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक ओर प्रदेश का किसान परेशान है तो दूसरी रेत माफियाओं के कारण आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आयोजन को डमरू बेहरा जमुना पांडेय, पंकज गुप्ता व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी’ धरने के बाद जिले भर के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेरने के लिये नगर पालिका काम्प्लेक्स से पूरे आक्रोश में निकले। जिला प्रशासन द्वारा रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल को अस्थाई जेल के रूप में तब्दील कर दिया गया था तथा मुख्य मार्ग में बेरिकेड्स लगाए गए थे। जिला संगठन प्रभारी व हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।
पूरे आयोजन के दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह,अनिल केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर गुप्ता, रविशंकर शर्मा, कीर्ति वासो, गोमती द्विवेदी,नीलम सलूजा, रामेश्वर पांडेय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वीरेंद्र राणा, लक्ष्मन राजवाड़े, सुनीता सिंह ,दुर्गाशंकर मिश्र, जिला महामंत्री डमरू बेहरा, जमुना पांडेय, जिला मंत्री पंकज गुप्ता,मुकेश जायसवाल, अनिता देवी, दृगपाल सिंह,पिंकी सिंह,अनुपमा निशि, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला प्रवक्ता बसन्त राय,अनिल साहू, राजेश सिंह, जिपं सदस्य सुनीता कुर्रे, चुन्नी पैकरा,प्रदीप सलूजा ,जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा वैष्णव, प्रवीण सिंह ,अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिपं सदस्य रविशंकर सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कलशा भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुपाल,कपिल जायसवाल, धीरेंद्र साहू, ईश्वर राजवाड़े, अभिमन्यु मृदुली, गोपाल राजवाड़े, रघुनंदन यादव, जनार्दन साहू, धनेश यादव, धर्मेंद्र पटवा, परमानंद यादव, प्रीतम सिंह, पवन शुक्ल राजाराम दास, राजेन्द्र चक्रधारी, विनोद गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा, सरोज यादव, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, सोनमती उर्रे सभी जिला मोर्चा एवं मंडलों के पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष हर्षल गुप्ता जिला प्रशिक्षण प्रमुख शारदा गुप्ता,अन्नू दुबे, मण्डल महामंत्री सतेन्द्र राजवाड़े मण्डल मंत्री आलेख नामदेव, तनवीर अहमद, अभिनेन्द्र सिंह, रवि त्रीपाठी, संदीप पटेल, महेन्द्र, योगेश काशी, शिवम विश्वकर्मा, विकाश दुबे, सुमित कुमार, लव कुमार रवि, कुनाल जायसवाल, चन्दन गुप्ता एवं किसान भारी संख्या में मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours