तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री ने लिंगानुपात में सुधार के लिए 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना, लिंगानुपात में सुधार व महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की थी।
बेटी बचाओं बेटी पढाओ थीम पर 24 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाना था, जिसके पालनार्थ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्रायोजित एवं संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ0 अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो0 एम0सी0 हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ थीम पर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
जिसके अंतर्गत पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आॅनलाईन माध्यम से आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में स्वयं सेवकों द्वारा आमजनों को जागरूक करने के लिए बेहतर प्रदर्शन किया गया। इसी तरह ग्राम ओडगी में कु. सोनिया राजवाड़े एवं ग्रुप, ग्राम बस्ती में कु. वर्षा सिंह एवं ग्रुप और ग्राम आमापारा में कु. नीलम एवं ग्रुप द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं थीम पर नुक्कड़ नाटक में नारियों पर होने वाले अत्याचार को चित्रण कर प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक के अंत में समस्त नागरिकों को संदेश दिया गया कि महिलाएॅं, पुरूषों से कम नहीं है। बेटा और बेटी को समान समझा जाए तथा उनको आगे पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। अपने अधिकार के प्रति महिलाओं को स्वयं जागरूक होते हुए समाज को भी जागरूक होने का आव्हान किया। साथ ही समाज में हो रहे महिलाओं पर दुराचार के प्रति लोगों को अपनी चुप्पी खत्म कर उसका विरोध करते हुए उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ डाॅ0 कामिनी, रितेष गुप्ता, विपिन सिंह, महेन्द्र कुमार कुर्रे, भागवत प्रसाद साहू, श्रीमती मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा एवं बिनयामिन लकड़ा सभी ने समस्त बालिकाओं को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी।



+ There are no comments
Add yours