तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग में ध्वजारोहण तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। न्यु लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग के बी.एस.सी. एवं जीएनएम के विद्वार्थियों की उपस्थिति में संस्था प्रमुख डाॅ राकेष कुमार शर्मा, डाॅ रजनी शर्मा, डाॅ प्रिंस जायसवाल, डाॅ संकल्प शर्मा, एवं डाॅ. अपराजिता द्वारा ध्वजारोहण कर समस्त उपस्थित स्टाॅफ के द्वारा राष्ट्रगान एंव झंडा गीत गाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत संास्कृतिक कार्यक्रम की शुरूवात माॅ सरस्वती की पूजा अर्चना एंव दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता एंव देष के राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित किया गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान के पश्चात् डाॅ प्रिंस जायसवाल द्वारा संबोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बी.एस.सी. एवं जीएनएम की छात्राओं के द्वारा गीत गायन, समूह नृत्य एंव भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें प्रथम वर्ष जी.एन.एम. से सृष्टि सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया इसके अलावा बी.एस.सी. एवं जीएनएम विद्यार्थीयों के द्वारा सामुहिक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई। संस्था प्रमुख डाॅ आर के शर्मा ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व एंव देष के प्रति भारतीय नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाष डाला साथ ही स्वास्थ्य एंव स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में डाॅ प्रिंस जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम की महत्ता एंव सम्मान पर प्रकाष डाला गया, साथ ही एक नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी एंव कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेष दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन में नर्सिंग काॅलेज एंव शर्मा हाॅस्पीटल के समस्त स्टाॅफ, विद्वार्थीगण एंव आमजनता सम्मिलित हुए।
as


+ There are no comments
Add yours