जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भारत के गणतंत्र दिवस की 71वीं सालगिरह के मौके पर जिला कार्यालय कोरिया के प्रागंण में सुबह 8 बजे कलेक्टर एस एन राठौर ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुनाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर द्वय ए.एस.पैकरा एवं ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours