अध्यक्ष रेणुका सिंह ने 72 वें गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत में किया ध्वजारोहण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

देष के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी और मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिला पंचायत के परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण के पष्चात राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद जिला पंचायत के मंथन कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और अपनी षुभकामनांए प्रदान की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने अधिकारियांे, कर्मचारियों को अपनी षुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब एक परिवार की तरह जनहित के कार्यों के लिए काम करें यह जरूरी है।

इस अवसर पर संविधान में पंचायती राज व्यवस्था की अवधारणा और उसके उद्देष्यों पर प्रकाष डालते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने कहा कि संविधान से ही पूरी व्यवस्था संचालित है। श्री दुदावत ने कहा कि पंचायती राज की मूल अवधारणा यही है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच सके। हम सब का यही प्रयास रहे कि हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उसके हितलाभ ले जाने के लिए अपना अधिकतम प्रयास करें। इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य सुनीता कुर्रे, लेखाधिकारी धनराज सिंह, सहायक संचालक पंचायत ऋतु साहू सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours