जिला पंचायत सीइओ ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर दिए आवष्यक निर्देष
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गोधन न्याय योजना के तहत आने वाले सारे गोबर को जल्द से जल्द वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए डी कंपोस्ट सहित अन्य विकल्पों पर तेजी से कार्य करें। इसके साथ ही सीपीटी के गढ्ढों में वर्मी कंपोस्ट बनाने के पहले तय मानक के अनुसार वर्मी की सुरक्षा और आवष्यक नमी बनाए रखने के इंतजाम जरूर कर लें। उक्ताषय के निर्देष जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने मंथन कक्ष मंे पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि जिन गौठानेां में ज्यादा मात्रा में गोबर आ रहा है उनका चिंहाकन कर ज्यादा मात्रा में टांके बनाए जा रहे हैं इसके अलावा अन्य विकल्पों के साथ भी वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम जल्द षुरू करें ताकि आने वाले दो तीन माह में सारे गोबर को वर्मी कंपोस्ट में बदला जा सकें। जिला पंचायत सीइओ ने गौठानों में निर्माणाधीन टांको को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देष दिए। विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान सबसे पहले जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने गोधन या योजना की समीक्षा करते हुए गोठान वार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक हजार क्विंटल से ज्यादा मात्रा में जिन स्थानों में गोबर खरीदा जा चुका है उन स्थानों पर वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम प्राथमिकता से करें।
सीइओ कुणाल दुदावत ने कहा कि आगामी माह से केवल ऑनलाइन इंट्री हो चुके गोबर की मात्रा के आधार पर ही भुगतान का कार्य किया जाएगा इसलिए शत प्रतिशत इंट्री की व्यवस्था आगामी दो दिनों में सुनिश्चित करें। सही समय पर टांकों के भराई, उन्हे खाली किए जाने और उत्पादित मात्रा को मानक जांच के बाद पैकेजिंग जैसे सभी बिंदुओं पर उन्होने विस्तार से समीक्षा करते हुए आवष्यक दिषा निर्देष दिए। श्री दुदावत ने गौठान समितियों के लेखा संधारण पर विषेष ध्यान देने को कहा।
महात्मा गांधी नरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होने नए ग्राम पंचायत भवनांे के निर्माण की जनपद वार समीक्षा करते हुए आगामी एक माह में सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देष दिए। इसके साथ ही उन्होने गौठानों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता में लेकर पूर्ण कराने के निर्देष दिए। जमीन विवाद संबंधी कारणों से रूके हुए कार्यों के लिए उन्होने संबंधित राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर मामलों का निराकरण करने के लिए कहा। चारागाह निर्माण की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होने धान चबूतरे, आंगनबाड़ी भवन, वनधन विकास केंद्र, हाट बाजार संग्रहण केंद्र, ठोस एवं तरल अपषिष्ट प्रबंधन केंद्रों के निर्माण सहित सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देष दिए। महात्मा गांधी नरेगा के चयनित सभी समीक्षात्मक बिंदुओं पर श्री दुदावत ने विस्तार से समीक्षा की। उन्होने वित्तीय वर्ष 2019-20 के सभी कार्यों को आगामी एक माह में पूर्ण कराने के लिए निर्देषित करते हुए सभी कार्यों की पूर्णता प्रमाण पत्र आनलाइन इंट्री करने के निर्देष दिए। उन्होने विषेष रूप से तकनीकी अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि प्रषासकीय स्वीकृति दिए गए किसी भी निर्माण कार्य की संरचना में बदलाव न करें। अपेक्षित लेबर बजट पर समीक्षा करते हुए उन्होने 100 कार्यदिवस का निर्धारित लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा परिवारों को पूर्ण कराने के निर्देष दिए। इसके अतिरिक्त उन्होने तय समय सीमा में मजदूरी भुगतान, कार्य पूर्णता, रिजेक्टेड ट्रांजेक्षन सहित अन्य सभी बिंदुओं पर तय मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। रिजेक्ट हो रहे खातों पर चर्चा के लिए ग्रामीण बैंक से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मिश्रा उपस्थित थे उन्होने इस मामले पर स्वयं उसके निराकरण के लिए आष्वस्त किया।
स्वच्छ भारत मिषन की समीक्षा करते हुए उन्होने सभी सीइओ जनपद को निर्देषित किया कि हाईवे पर बनने वाले सभी सामुदायिक ष्षौचालयों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उसके साथ ही उन्होने योजनांतर्गत चल रहे गोबरधन योजना की प्रगति की समीक्षा की। श्री दुदावत ने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ ही पर्यटन स्थलों पर बनने वाले सभी सामुदायिक षौचालयों के कार्य समय सीमा में पूर्ण करांए। जहंा भी भूमि आदि का विवाद है वहां स्वयं जाकर मामले का निराकरण कराएं। तरल एवं ठोस अपषिष्ट प्रबंधन के लिए बनने वाले सभी केदं्रों के साथ दिव्यांगों के सहूलियत के लिए बनने वाले षौचालयों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देष दिए।
इसके साथ ही उन्होने बेसलाइन सर्वे एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देष दिए। इसके बाद उनहोने प्रधानमंत्री आवास योजना की जनपद वार समीक्षा करते हुए पैसे लेकर भी सालों से घर न बनाने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देष दिए। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को सजगता से काम करने के निर्देष देते हुए उनहोने कहा कि सभी हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क करने के बाद ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जियों टेगिंग के अलावा उन्होने द्वितीय और तृतीय किष्त पाकर निर्माण न करने वालों को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही उन्होने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन की समीक्षा करते हुए समय सीमा में समूहों के खाते न खोले जाने को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनहोने संबंधित बैंकों में समय पर नियमित कार्य न होने की बात आने पर स्वयं मामले का संज्ञान लेने की बात कही। समूहों के सही दस्तावेज संधारण के साथ ही उनहोने प्रदान की जा रही राषि और समूह की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि जब तक समूह की हर एक महिला 5 से 6 हजार रूपए मासिक कमाने के लायक नहीं हो जाती है तब तक आप सभी उस समूह को प्रोत्साहित कर सहयोग करते रहें। इसके बाद जिला पंचायत सीइओ ने ग्राम पंचायतों में होने वाली इंट्री और 14 वें वित्त सहित अन्य राषियों के सही खर्च व उसके आनलाइन भुगतान की जानकारी अद्यतन रखने के निर्देष दिए। विभागीय आडिट, लेखा परीक्षण, जीपीडीपी निर्माण सहित सभी विषयों पर प्रगति की जानकारी लेकर आवष्यक निर्देष दिए। इस दौरान पषु पालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग के साथ आरइएस के जिलाधिकारी, सभी जनपद सीइओ, सहायक संचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, जिला मिषन प्रबंधन बिहान के सभी अधिकारी व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours