तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
संविलियन पूर्व सेवा अवधि समाप्त करने, क्रमोन्नति, पदोन्नति ,वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ते,2 वर्ष से अधिक सेवा अवधि पर वेटेज की मांग , पुरानी पेंशन बहाली , ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समस्या विषयों पर बैठक में चर्चा दिनांक 1 फरवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक कोरिया जिले के विधायकों को ज्ञापन सौंपा जायेगा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला स्तरीय बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनी । कोरिया जिला के बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शेष बचे एरियर्स राशि का भुगतान जल्द हो, सीपीएस राशि के लिए पासबुक का संधारण के लिए 2 महिने का समय , शेष बचे सेवा पुस्तिका का सत्यापन जल्द हो, संविलियन पश्चात बैकुंठपुर ब्लॉक के एक वेतन वृद्धि की कमी में सुधार ,सदस्यता को मार्च तक पूर्ण करने, विकास खंड शिक्षा कार्यालय बैकुंठपुर व जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों की समस्याओं पर अव्यवस्था में सुधार के लिए फरवरी तक का समय, नहीं सुधरी अव्यवस्था तो अल्टीमेटम के बाद मार्च में दोनों कार्यालयों का होगा घेराव,
इसके बाद प्रांतीय महासचिव प्रहलाद सिंह , जिला संयोजक रविन्द्र सिंह, जिला सचिव महेश शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष गंगाधर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अशोक लाल कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, सतीश सिंह , सुजीत साहू, राजेंद्र पटेल, संतोष सिंह, हजरत अली, शिव कुमार यादव, संजय ताम्रकार, रूपेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, राम जूठन साहू ,रमेश गुप्ता, अंजन पाहन ने बताया कि क्रमोन्नति, पदोन्नत्ति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित मंहगाई भत्ता, 2 वर्ष से अधिक सेवा के लिए वेटेज की मांग के साथ साथ मुख्य रूप से एल बी शब्द हटाते हुए संविलियन पूर्व की सेवा अवधि समाप्त करने सम्बन्धी शासन की मंशा को लेकर अधिकारियों व शिक्षा मंत्री को दिए गए ज्ञापन के सम्बंध में शासन संविलियन पश्चात आये समस्याओं को निराकृत करने सम्बन्धी पहल होती नही दिख रही।
साथ ही एकीकरण/समायोजन की मिली जानकारी को अवगत कराते हुए ने कहा कि एकीकरण/समायोजन – शिक्षा प्रशासन द्वारा एल बी संवर्ग समाप्त कर एकीकरण की योजना तेज गति से विभाग में जारी है, विभाग द्वारा ई व टी संवर्ग में समायोजन की तैयारी की जा रही है जिसका हम स्वागत करते हैं परन्तु एल बी संवर्ग को संविलियन तिथि से समायोजन किये जाने की जो चर्चा है उससे शिक्षकों के वर्षों की वरिष्ठता समाप्त हो जाएगी ।
अतः प्रथम नियुक्ति तिथि को ही आधार माना जाए जिससे एल बी संवर्ग की वरिष्ठता तथा अन्य सत्वों की गणना नियुक्ति तिथि के आधार पर हो सकेगी
, परन्तु शासन की मंशा एल बी संवर्ग को ई संवर्ग में समायोजित कर एल बी संवर्ग के लिए राजपत्र में किये गए पदों के प्रावधान को समाप्त करने की तैयारी है जो सही नही है जिले के सभी विधायकों को इस आशय का ज्ञापन संगठन की ओर से दिया जाएगा ।
बैठक में यह भी तय किया गया की संकुल से जिले तक के पदाधिकारी अपने मांगों के समर्थन में आगे आकर संगठन को मजबूत बनाएं।
प्रांतीय निर्णय के अनुसार दिनांक 1 फरवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक समस्त 90 विधायकों में से कोरिया जिले के तीनों विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाना है जिसमें सब की उपस्थिति एवं सहभागिता जरूरी है।
बैठक में कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव सह कोरिया आईटी सेल प्रभारी दीपक सिंह बघेल जी ने किया और कार्यक्रम में कोरिया जिले के ब्लॉक पदाधिकारी, जिला पदाधिकारीयों के साथ साथ पांचों विकास खंडों एवं चारों इकाइयों के सैकड़ों शिक्षक / शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में शामिल हुए तथा आभार प्रदर्शन के बाद भोजन ग्रहण करते हुए समापन की घोषणा की गई।
as


+ There are no comments
Add yours